Media cell

Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad

Prayagraj (U.P) - 211004

Press Briefing

दो घंटे की पाठशाला से बदल रही 400 बच्चों की जिंदगी

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के छात्र शाम होते ही किताबें लेकर चिल्ला, फाफामऊ, शिवकुटी और स्वराज नगर में घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए बुलाते हैं। शाम छह से आठ बजे तक संस्थान में चलने वाली यह पाठशाला अब 400 से अधिक बच्चों के भविष्य को दिशा दे रही है। वर्ष 2017 में संस्थान के छात्रों ने ‘अनोखी पहल’ की शुरुआत उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए की थी, जो स्कूल नहीं जा रहे थे और जिनके घरों में पढ़ाई का माहौल नहीं था। [Amar Ujala 10-08-2026, Page No. 03]


एमएनएनआईटी से गणित में भी करें बीटेक

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहली बार बीटेक बीटेक इन मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग पाठ्यक्रम शुरू किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए इस नये कार्यक्रम में गणित के साथ कृत्रिम बु़िद्धमत्ता (एआई) डेटा साइंस और आधुनिक कम्प्यूटिंग तकनीकों का समावेश किया गया है। [Hindustan 05-08-2026, Page No.4]


विद्यार्थियों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संदेश का सजीव प्रसारण हुआ। इस दौरान कार्यवाहक निदेशक प्रो. एम. एम. गोरे, कुलसचिव डाॅ. अम्बक कुमार राय, छात्र क्रियाकलाप केन्द्र के अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे। [Amar Ujala 03-08-2026, Page No. 05]


ओटीपी-पासवर्ड नहीं, लेनदेन व्यवहार भांप एआइ करेगा बैंक खाते की सुरक्षा

डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दौर में अकाउंट हैक, फर्जी लेनदेन, रिमोट एक्सेस फ्राड, सिम स्वैप और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध आम लोगों और बैंकों दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन चुके हैं। मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में शनिवार को आयोजित पीएसबी हैकाथान सीरीज-2026 के ग्रैंड फिनाले में देशभर से चयनित आठ टीमों ने अपने अभिनव साइबर सुरक्षा समाधान प्रस्तुत किए। यह हैकाथान केंन्द्रीय बैंक आॅफ इंडिया, एमएनएनआईटी तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की पहल के तहत मई में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग को अधिक सुरक्षित बनाना था। [Dainik Jagran 02-08-2026, Page No. 04]


साइबर सुरक्षा के एआई समाधानों को मिला मंच

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में शनिवार को पीएसबी हैकाथाॅन सीरीज-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। यह आयोजन वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की संयुक्त पहल थी। हैकाथाॅन का उद्देश्य बैंकिग क्षेत्र की समस्याओं के लिए युवा प्रतिभाओं से समाधान विकसित कराना था। [Amar Ujala 02-08-2026, Page No. 07]


हैकाथान-2026: आईआईटी गुवाहाटी की टीम बनी विजेता

एमएनएनआईटी में सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के सहयोग से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैकाथाॅन-2026 के अंतिम चरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग तथा भारतीय बैंक संघ की पहल पर किया गया। [Hindustan 02-08-2026, Page No. 04]


एक मशीन से खुलेंगे शोध के कई रास्ते

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद ने अनुसंधान और तकनीकी परीक्षण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के प्रयुक्त यांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला में अत्याधुनिक कम्प्यूटर नियंत्रित सर्वो हाइड्रोलिक यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम) का गुरुवार को शुभारम्भ किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. उमामहेश्वर राव ने हाईटेक मशीन का उद्घाटन किया। [I Next 24-07-2026, Page No. 02]


यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन का शुभारंभ

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग की प्रयोगशाला में अत्याधुनिक कम्प्यूटर नियंत्रित सर्वो हाइड्रोलिक युनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम) स्थापित की गई। गुरुवार को निदेशक प्रो. उमामहेश्वर राव ने मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। निदेशक ने कहा कि इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रयोग एवं अनुसंधान का अवसर मिलेगा। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप परीक्षण सुविधाएं मिलेंगी। [Hindustan 24-07-2026, Page No. 04]


दिल के वाल्व की गड़बड़ी को सेकेंडों में भांप लेगा एआई स्टेथोस्कोप

हृदय रोग आज दुनिया भर में मौत और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का एक बड़ा कारण है। इनमें भी हृदय के वाल्व से जुड़ी बीमारियों (वाल्वुलर हार्ट डिजीज) की समय पर पहचान न होने पर जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बु़ि़़द्धमत्ता (एआइ) आधारित ऐसा स्टेथोस्कोप विकसित किया है, जो केवल दिल की धड़कनों की आवाज सुनकर वाल्व से जुड़ी बीमारियों को रियल टाइम में पहचानने में सक्षमह ै। इस तकनीक को पेटेंट भी मिल चुका है। एआइ स्टेथोस्कोप का विकास पांच सदस्यीय दल ने किया। इसमें एमएनएनआइटी के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रो. मनीष तिवारी, प्रो. अरुण प्रकाश, प्रो. अमित धवन के साथ शोध छात्र रघुवेंद प्रताप और विराट कृष्ण शामिल हैं। [Dainik Jagran 24-07-2026]


प्रयोगशाला में हुआ यूटीएम मशीन का शुभारंभ

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के प्रयुक्त यांत्रिकी विभाग की द्रव्य सामथ्र्य प्रयोगशाला में हाल में लगाई गई कम्प्यूटर कंट्रोल्ड सर्व हाइड्रोलिक युनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम) का शुभारंभ बृहस्पतिवार को निदेशक प्रो. उमामहेश्वर राव ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह मशीन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रयोग और अनुसंधान कार्य करने में सक्षम बनाएगी। [Amar Ujala 24-07-2026, Page No. 05]