Media cell

Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad

Prayagraj (U.P) - 211004

Media Photos and Activities of 2025

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन सत्र दिनांक 27-10-2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्थान के कुलसचिव डॉ. अम्बक कुमार राय द्वारा सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को शपथ दिलवाई गयी तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त से प्राप्त संदेशों का वाचन किया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक श्री सत्यजीत कुमार ने बतायी जिसमें पूरे सप्ताह भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम निबन्ध, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी दी गयी । प्रो. रवि प्रकाश तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने इस वर्ष के उद्देश्य ‘‘सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी विषय" पर विस्तार से चर्चा की । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री के.पी. सिंह,भूतपूर्व पुलिस महानिरीक्षक ने सर्तकता से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं एवं अपने अनुभवों को साझा करते हुए व्यक्तिगत, संगणनात्मक, सामाजिक, एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं के आचरण एवं क्रियाकलापों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया । मुख्य अतिथि श्री अशोक मेहता, अतिरिक्त महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार के सतर्कता पहलूओं एवं इससे जुड़े विभिन्न नियमों एवं प्रावधानों (Prevention and Corruption Act) पर चर्चा की । इन्होंने बताया कि सामाजिक जीवन के मूलभूत सिद्धान्तों निस्वार्थता, खुलापन, निष्ठा, ईमानदारी, वस्तुनिष्ठा, जबाबदेही, नेतृत्व क्षमता को अपनाकर ही एक ईमानदार एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज की अवधारणा को विकसित किया जा सकता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक निदेशक प्रो. वी.के. श्रीवास्तव ने संस्थान के सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को सतर्कता आयोग के सारे नियमों एवं प्रावधानों का पालन एवं स्वयं के प्रति ईमानदार रहने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक (राजभाषा) श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में प्रो. मुकेश कुमार, श्री मानस अग्रवाल, श्री मनु शर्मा आदि कई संकाय एवं गैर संकाय सदस्य उपस्थित रहें।

Event Date: 27-10-2025