मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रतिभाशाली टेक्नोक्रेट्स उत्कर्ष कुमार द्वारा स्वरचित पुस्तक स्वर्ण, संघर्ष, प्रेरणा और प्रेम की काव्य यात्रा पर आाधरित पुस्तक का विमोचन संस्थान के निदेशक प्रो. रमा शंकर वर्मा, अधिष्ठाता योजना एवं विकास प्रो. रवि प्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संगठन मंत्री उमेश तथा संस्थान के सहायक निदेशक राजभाषा प्रमोद कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। [I Next 11-02-2025, Page No. 05]
मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र उत्कर्ष कुमार की स्वर्ण, संघर्ष, प्रेरणा और प्रेम की काव्य यात्रा पर आधारित स्वरचित पुस्तक का विमोचन सोमवार को हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. आर.एस. वर्मा, अधिष्ठाता योजना विकास प्रो. रवि प्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख युद्धवीर व प्रांत संगठन मंत्री उमेश और संस्थान के सहायक निदेशक राजभाषा प्रमोद कुमार द्विवेदी ने विमोचन किया। [Hindustan 11-02-2025, Page No. 10]
मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के टेक्नोक्रेट उत्कर्ष कुमार की स्वर्ण, संघर्ष, प्रेरणा और प्रेम की काव्य यात्रा पर आधारित स्वरचित पुस्तक का विमोचन सोमवार को हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. आर.एस.वर्मा, अधिष्ठाता योजना विकास प्रो. रवि प्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संगठन मंत्री उमेश और संस्थान के सहायक निदेशक राजभाषा श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पुस्तक का विमोचन किया। [Amar Ujala 11-02-2025, Page No. 09]
मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के अधिशासी विकास केन्द्र में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इसरो के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन तथा सतीश धवन अनुप्रयोग केन्द्र के निदेशक डॉ. ए. राजराजन ने संकाय सदस्यों और छात्रों के साथ बातचीत की। उक्त बैठक में संस्थान के निदेशक प्रो. आर. एस. वर्मा ने इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन तथा डॉ. ए. राजराजन का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। [Swatantra Chetna 10-02-2025]