

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद (एमएनएनआईटी इलाहाबाद) में जिला पंचायत के अभियंता एवं अवर अभियंता पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश हेतु व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ || 22 सितंबर 2026 को हुआ।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में जिला पंचायत के अभियंताओं और अवर- अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका उद्देश्य पंचायती राज अधिकारियों के तकनीकी ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तीन दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अभियंताअ अभियंताओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण 24 सितंबर तक चलेगा |

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने फसलों की सिंचाई के लिए स्मार्ट सोलर पंप विकसित किया है। विद्युत अभियंत्रण विभाग के डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने इसके विकास में योगदान दिया है। पंप की तकनीक को पेटेंट भी मिला है।

एमएनएनआईटी में पंचायती राज विभाग के जिला पंचायत अभियंताओं और अवर अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण शुरू हुआ | 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण का उद्देश्य अभियंताओं के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करना है।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में वरिष्ठ शोध अध्येता विनय कुमार ने सेमीकॉन इंडिया-2026 में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने स्वदेशी चिप प्रदर्शित की। दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को उन्हें पीएम मोदी से संवाद का अवसर भी मिला। 17 से 19 सितंबर तक आयोजन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सेमी के सहयोग से हुआ।

एमएनएनआईटी का रासायनिक इंजीनियरिंग विभाग 22 से 24 अक्तूबर तक 'केम-कॉन्पलक्स26' अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। यह सम्मेलन सतत पर्यावरण और ऊर्जा नवाचारों पर केंद्रित होगा। यह शिक्षाविदों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को मंच देगा।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी (एमएनएनआईटी) में छात्रों को प्लेसमेंट और तकनीकी विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय उन्हें वास्तविक समस्याओं पर काम करने और अपने तकनीकी कौशल को व्यवहार में उतारने का अवसर देना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। इससे विद्यार्थी प्लेसमेंट और बदलती तकनीकी जरूरतों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। -डॉ. राम कुमार मिश्रा, सीईओ, आईआईएचएमएफ इंटरव्यू के लिए तैयार करने के लिए शनिवार-रविवार को कैंपस में प्रोजेक्ट वर्क दो विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम 60 घंटे का होगा। इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) की ओर से 'डाटा स्ट्रक्चर्स एंड एल्गोरिदम्स फॉर प्लेसमेंट' और 'प्रोग्रामिंग मशीन्स फॉर एआई' नाम से दो कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

प्रयागराज सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की मुहिम अब प्रयोगशालाओं से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंच रही है। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के युवा शोधार्थी विनय कुमार ने नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित सेमीकान इंडिया 2026 में संस्थान की स्वदेशी चिप डिजाइन की ताकत का प्रदर्शन किया। यह चिप जंगलों की निगरानी के लिए तैयार की गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा चिप डिजाइनरों और शोधार्थियों से संवाद किया, जिसमें विनय कुमार को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की ओर से तैयार सेमीकंडक्टर चिप का प्रदर्शन सेमीकॉन इंडिया-2026 में किया गया। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में पीएचडी छात्र विनय कुमार ने नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने युवा चिप डिजाइनरों और शोधकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद भी किया।