Media cell

Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad

Prayagraj (U.P) - 211004

Media Photos and Activities of 2022

हिंदी पखवाड़ा- 2022

संस्थान में हिंदी पखवाड़े का आयोजन दिनांक 14.09.2022 से 28.09.2022 तक किया गया। हिंदी दिवस एवं पखवाडे का शुभारम्भ राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में सूरत में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 14-15 सितम्बर 2022 से माना गया। इस सम्मेलन में संस्थान के सहायक कुलसचिव( प्रशासन-I) एवं हिंदी अधिकारी ने सहभागिता की। पखवाड़े के दौरान कुल 9 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे कि हिंदी निबन्ध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं प्रशासनिक शब्दावली प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, एवं हिंदी सुलेख प्रतियोगिता। पखवाडे के दौरान दिनांक 19.09.2022 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रोफेसर राम मोहन पाठक, वाराणसी ने आनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को अपने वकतव्य से लाभान्वित किया।

Event Date: 14-09-2022