Media cell

Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad

Prayagraj (U.P) - 211004

Media Photos and Activities of 2022

एन.सी.सी. कैडेटों का एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रशिक्षण शिविर

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एन.सी.सी. कैडेटों का एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, अगस्त 2022 से 04 सितम्बर 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक भारत श्रेष्ठ भारत कैम्प-1 उ0प्र0 एन.सी.सी0 मुख्यालय प्रयागराज के 1 यू.पी. सी.टी.आर. एन.सी.सी., मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज के तत्वाधान में शम्भूनाथ इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, झलवा प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 01 सितम्बर, 2022 को इस 12 दिवसीय कैम्प के नवें दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये गये। ज्ञातव्य हो कि कैम्प में एन.सी.सी. निदेशालय तमिलनाडु, पाण्डिचेरी, अंडमान एवं निकोबार, एन.सी.सी. ग्रुप वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर एवं प्रयागराज के कुल 598 एन.सी.सी. कैडेट्सों ने प्रतिभाग किया।

Event Date: 02-09-2022