Media cell

Motilal Nehru National Institute of Technology Allahabad

Prayagraj (U.P) - 211004

Media Photos and Activities of 2022

‘आविष्कार 2022’

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज में बृहस्पतिवार दिनांक 10.11.2022 से 13.11.2022 तक चार दिवसीय तकनीकी उत्सव ‘आविष्कार 2022’ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. आर.एस. वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में छिपी वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रतिभा को निखारना है। आविष्कार में प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्यक्रमों के साथ रोबोटिक्स, एस्ट्रोनामी, एयरोडायनामिक्स, मोनोपाली एवं ग्नो टाक्स से जुड़े कार्यक्रम उत्सव में चार चांद लगाएंगे। चार दिनों तक 70 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। अतिथि वक्ता भारतीय सेना नायक कर्नल दिवाकरन पद्यकुमार ने भावी टेक्नोक्रेट्स को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गौरी सावंत ने अपने जीवन और संघर्ष के बारे में

Event Date: 10-11-2022